गुरुवार, मार्च 28, 2024

Introduction to Pithampur नगर का परिचय

पीथमपुर 23.25’ उत्तर अक्षांश और 77.35’ पूर्व देशांतर पर स्थित है और यह धार जिले में एक नगरपालिका है। यह एक जाना-माना औद्योगिक क्षेत्र और इंदौर का एक उपनगर है, यह राऊ इन्दौर से 22 किमी की दूरी पर है और मऊ से 8 किलोमीटर दूर है, मऊ भी एक प्रसिद्ध शहर है। यह शहर मध्यप्रदेश का एक जाना-माना औद्योगिक केन्द्र है| मध्यप्रदेश के आर्थिक मानचित्र में पीथमपुर का एक विशेष स्थान है। यहां विशेष रूप से ऑटोमोबाइल उद्योग मौजूद है और यहां राष्ट्रीय और अर्न्तराष्ट्रीय निर्माता दोनों ही मौजूद हैं।

Location and Climate of Pithampur क्षेत्रीय जुडाव

PITHAMPUR WEATHER
पीथमपुर की कनैक्टिविटी बहुत अच्छी है क्योंकि यह राष्ट्रीय राजमार्ग 59 (इंदौर-अहमदाबाद) और राष्ट्रीय राजमार्ग 3 (मुम्बई-आगरा) से जुड़ा हुआ है। पीथमपुर उत्तर-पश्चिम में राष्ट्रीय राजमार्ग 79 से भी सम्पर्क रखता है।

Connectivity to Pithampur जिले की रुपरेखा - धार

धार जिला, इंदौर संभाग का हिस्सा है और राज्य के दस संभागों में से एक है। यह राज्य के पश्चिमी भाग में स्थित है। इस जिले में 7 तहसीलें हैं, जिनके नाम हैं - धार बदनावर, धरमपुरी, सरदारपुर, मनावर, कुक्षी और गांधवानी। इस प्रकार धार कस्बे का विशेष महत्व है क्योंकि यह तहसील मुख्यालय भी है और जिला मुख्यालय भी।
धार जिले में तीन नगरपालिकाएं और 8 नगर पंचायतें हैं जिनके नाम हैं - बदनावर, राजगढ़, सरदारपुर, मांडव, धामनोद, धरमपुरी, ढही और कुक्षी।
धार के बारे में एक दिलचस्प बात यह है कि उत्तरी क्षेत्र (मालवा) तीन मध्यम से अत्यधिक शहरीकरण वाले जिलों से सटा है। ये है रतलाम, उज्जैन और इन्दौर, जबकि दक्षिणी हिस्सा (नर्मदा घाटी) झाबुआ और बदवानी से सटा है जो कम शहरीकरण वाले जिले हैं।
© 2022 नगर पालिका परिषद् पीथमपुर